मंगलवार, 24 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

आप का दावा, कई भाजपाई हुए पार्टी में शामिल

आम आदमी पार्टी के सदस्यता अभियान में भाजपा के कई कार्यकर्ता और महिला नेत्रियां पार्टी में शामिल हुईं।

आप का दावा, कई भाजपाई हुए पार्टी में शामिल
आप का दावा, कई भाजपाई हुए पार्टी में शामिल (फोटो: सिटी ब्लास्ट)

आम आदमी पार्टी के संगठन महामंत्री अनुराग यादव ने बताया कि आम आदमी पार्टी का सदस्यता अभियान जारी है। इसी दौरान भाजपा के कई कार्यकर्ता, युवा नेताओं और महिला नेत्रियों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आप ने दावा किया कि बड़ी संख्या में भाजपाई ने कमल निशान छोड़कर झाड़ू निशान को थामा जो राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम है। इस सदस्यता अभियान में आशीष यादव और सुनीता यादव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बताई गई और यह भी बताया गया कि सुनीता यादव पिछले 24 वर्षों से भाजपा की प्रमुख नेत्री के रूप में सक्रिय रही हैं। उनके साथ बड़ी संख्या में पुराने एवं अनुभवी कार्यकर्ताओं का आम आदमी पार्टी में शामिल होना संगठन के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। अनुराग यादव, संदीप शर्मा, अनस शेख, मोहम्मद अशफाक, शाकिर हुसैन, आशीष यादव, मोहम्मद अजहर, संजय जैन एवं दिनेश जोशी मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 24 November 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 24 November 2026, पृष्ठ 4