खुड़ैल थाना क्षेत्र के ग्राम पिवड़ाय में रहने वाले एक बुजुर्ग किसान साइबर ठगों की नई और बेहद शातिराना चाल का शिकार हो गए। आरोपियों ने पहले पीड़ित के बैंक खाते में पूनावाला फिनकॉर्प कंपनी के नाम से 2.17 लाख रुपये से अधिक की लोन राशि जमा कराई और फिर गलती से पैसे ट्रांसफर होने का झांसा देकर एक फर्जी लिंक भेजी। जैसे ही पीड़ित ने उस लिंक पर क्लिक किया, खाते में आई पूरी रकम किसी अन्य व्यक्ति के बैंक खाते में ट्रांसफर हो गई। जब कंपनी से लोन की ईएमआई चुकाने का कॉल आया, तब जाकर पीड़ित को अपने साथ हुई साइबर ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित की शिकायत पर खुड़ैल पुलिस ने अज्ञात शातिर ठग के खिलाफ धोखाधड़ी का व्हाट्सएप पर एक लिंक भेज रहा है, केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिस पर क्लिक करते ही पूरा पैसा वापस
के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी गरीब और भोले-भाले लोगों को रुपयों का लालच देकर उनके नाम से बैंक खाते खुलवाते थे। पुलिस के अनुसार, धोखाधड़ी की यह वारदात 31 जुलाई से 4 अगस्त के बीच की है। फरियादी ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी आपबीती बताई। फरियादी ने बताया कि 31 जुलाई को उनके बैंक खाते में अचानक पूनावाला फिनकॉर्प की ओर से 2 लाख 17 हजार 339 रुपये ऑनलाइन जमा होने का मैसेज मिला, जिसे देखकर वे दंग रह गए क्योंकि उन्होंने किसी भी लोन के लिए आवेदन नहीं किया था। इसके बाद 4 अगस्त को वे अपने 87 वर्षीय दादा जमनालाल पिता बद्रीलाल पटेल, निवासी पिवड़ाय को रूटीन चेकअप के लिए सपना-संगीता रोड स्थित डॉ. एम.के. शर्मा के क्लिनिक ले गए थे, तभी उनके मोबाइल पर लगातार अज्ञात नंबर से कॉल आने लगे। कॉल उठाने पर फोन करने वाले ने खुद को पूनावाला फिनकॉर्प का कर्मचारी बताया और बेहद हड़बड़ाहट में कहा कि कंपनी से गलती से 2,17,339 रुपये आपके खाते में ट्रांसफर हो गए हैं। आरोपी ने झांसा देते हुए कहा कि वह कंपनी के खाते में लौट जाएगा। झांसे में आकर फरियादी ने जैसे ही भेजी गई लिंक पर क्लिक किया, उनके खाते से पूरे 2.17 लाख रुपये कट गए। हालांकि, यह रकम कंपनी के पास जाने के बजाय किसी शक्ति सिंह नाम के व्यक्ति के बैंक खाते में ट्रांसफर हो गई। अगले दिन जब कंपनी के मुख्य कार्यालय से फरियादी के पास कॉल आया कि आपका 2,17,339 रुपये का पर्सनल लोन मंजूर हो गया है और 5 सितंबर से इसकी मासिक किश्त (कटना शुरू हो जाएगी, तब पीड़ित के होश उड़ गए। उन्हें समझ आया कि साइबर अपराधियों ने उनके नाम से फर्जी लोन स्वीकृत करवाकर जालसाजी से पैसे अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए हैं। पीड़ित ने तुरंत खुड़ैल थाने पहुंचकर शिकायती आवेदन दिया। खुड़ैल थाना पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात आरोपी और खाताधारक शक्ति सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस साइबर सेल की मदद से आरोपी के मोबाइल नंबर और उस बैंक खाते की जांच कर रही है, जिसमें ठगी की रकम ट्रांसफर हुई है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



