इंदौर। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में गणेश पंडाल लगाने और रास्ते में निकलने की बात को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक विवाद हो गया। विवाद में एक तरफ चाकू लहराकर गर्दन पर रखा गया, तो दूसरी तरफ लोहे के पाइप और लात-घूंसों से हमला कर युवक को लहूलुहान कर दिया गया। परदेशीपुरा थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर
पुलिस के अनुसार पहला पक्ष से फरियादी दी है।
त्रषभ पिता रमेश तिवारी की शिकायत पर आरोपी आजाद यादव निवासी फिरोज गांधी नगर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। त्रषभ का आरोप है कि आजाद यादव पंडाल लगाने की बात को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट करते हुए जेब से धारदार चाकू निकाला और त्रषभ की गर्दन पर रख दिया। दूसरे पक्ष की ओर से आजाद यादव की रिपोर्ट पर पुलिस ने त्रषभ तिवारी, संतोष तिवारी और सत्यम तिवारी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। आजाद का कहना है कि दुकान के सामने लगे पंडाल से निकलने की बात पर त्रषभ से कहासुनी हुई थी। इसी बात पर आरोपियों ने मिलकर उसकी लात-घूंसों से पिटाई कर दी, वहीं त्रषभ ने लोहे के पाइप से वार कर दिया। हमले में आजाद के सिर, आंख, कान और पीठ में गंभीर चोटें आई हैं। परदेशीपुरा पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



