बिहार के जमुई में एक लड़की के साथ हुई दरिंदगी के बाद अब दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास 17 साल की नाबालिग से गैंगरेप हो गया। यह नाबालिग लड़की अपने 17 साल के दोस्त के साथ मंदिर में दर्शन के लिए गई थी। इसके बाद दोनों आस्था कुंज पार्क पहुंचे। वहां तीन युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर उन्हें धमकाया और नाबालिग का यौन शोषण किया। पुलिस ने आज एक आरोपी को एनकाउंटर कर उसे गिरफ्तार कर लिया जबकि दो आरोपी अभी भी फरार हैं। घटनास्थल से एक बाइक और पिस्टल भी बरामद की गई है। दिल्ली में इस महीने नाबालिग से रेप का यह तीसरा मामला है। उधर जमुई में लड़की के साथ हुई दरिंदगी का वीडियो वायरल करने पर पुलिस ने 120 सोशल मीडिया प्रोफाइल पर एफआईआर दर्ज की है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



