सिक्किम के दक्षिणी जिले में निर्माणाधीन समारदुंग सुरंग के भीतर हुए भूस्खलन और उसके बाद मीथेन गैस रिसाव की घटना में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 के अब भी अंदर फंसे होने की आशंका है। सुरंग के भीतर अचानक लैंडस्लाइड हुआ, जिससे रास्ता अवरुद्ध हो गया और कई मजदूर अंदर फंस गए। स्थिति तब और गंभीर हो गई, जब सुरंग के भीतर मीथेन गैस का रिसाव शुरू हो गया, जिससे बचावकर्मियों के लिए अंदर प्रवेश करना बेहद जोखिम भरा हो गया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



