सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

शादी के 10 महीने बाद ही नवविवाहिता ने लगाई फांसी

बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका का विवाह महज 10 माह पूर्व हुआ था। घटना के वक्त जब पति…

शादी के 10 महीने बाद ही नवविवाहिता ने लगाई फांसी

बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका का विवाह महज 10 माह पूर्व हुआ था। घटना के वक्त जब पति को पत्नी कमरे में दिखाई नहीं दी तो वह तलाशते हुए रसोईघर में पहुंचा, जहां उसका शव फंदे पर झूलता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है और मर्ग कायम कर जांच

पुलिस के अनुसार, मृतका का नाम 24 वर्षीय रंजना पति बृजेश निवासी जगदीश नगर है। रंजना की शादी बीते वर्ष नवंबर में ही बृजेश के साथ हुई थी। परिजनों के मुताबिक, घटना के समय बृजेश जब कमरे शुरू कर दी है। में पहुंचा तो रंजना वहां नहीं थी। तलाश करते हुए जब वह किचन की तरफ गया तो अंदर का नजारा देख सन्न रह गया रंजना फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। पति ने तुरंत चीख-पुकार मचाकर आसपास के लोगों और परिजनों को जुटाया और आनन- फानन में फंदा काटकर रंजना को नीचे उतारा। परिजन उसे बेसुध हालत में नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर बाणगंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें