सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

नेता के काफिले से टकराया बाइक सवार, घायल

इंदौर। बीती रात कालानी नगर चौराहा पर वीआईपी मुवमेंट के चलते काफिले में दौड़ रहे पायलट वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार घायल…

इंदौर। बीती रात कालानी नगर चौराहा पर वीआईपी मुवमेंट के चलते काफिले में दौड़ रहे पायलट वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार घायल हुआ हैं। बताया जा रहा है वह बेसुध होकर सड़क पर गिर गया, वहीं बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राहगिरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। टक्कर मारने के बाद भी पायलट वाहन नहीं रुका। मौके पर एरोड्रम पुलिस पहुंची और बाइक को लोडिंग वाहन पर भरकर ले गई। सूत्रों के मुताबिक पायलट वाहन भी मीणा पिता सुवालाल पटेल निवासी श्रीयंत्र नगर, पुलिस ने जब्त कर लिया है। हालांकि फिलहाल मामले की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

स्वामी मुद्रक प्रकाशक, महेश मूंगड़ द्वारा मूंगड़ पब्लिकेशन 242-43, जवाहर मार्ग, राजमोहल्ला चौराहा, इन्दौर (म.प्र.) से मुद्रित एवं प्रकाशित।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें