नेमावर रोड स्थित प्रभु तौल कांटे के पास एक बाइक सवार युवक को रोककर मारपीट और लूटपाट करने का मामला सामने आया है। रात के समय हुई इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई है और वायरल क्लिप के आधार पर मामले की पड़ताल में जुट गई
वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि यह घटना रात करीब 9:30 बजे नेमावर रोड पर प्रभु तौल कांटे के पास घटित हुई। रास्ते से गुजर रहे एक बाइक सवार युवक को स्कूटर पर आए तीन अज्ञात बदमाशों ने अचानक घेर लिया। है। वीडियो में देखा जा सकता है कि हेलमेट पहने बाइक सवार युवक को आरोपी झूमाझटकी और मारपीट करते हुए एक तरफ ले जा रहे हैं और उससे लूटपाट कर रहे हैं। हालांकि, इस घटना को लेकर अभी तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि या फरियादी द्वारा औपचारिक शिकायत दर्ज कराने की जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद तेजाजी नगर थाना पुलिस ने इसका संज्ञान लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और बदमाशों के साथ-साथ पीड़ित युवक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



