इंदौर। चंदन नगर थाना क्षेत्र के श्रीकृष्ण कॉलोनी में एक बुजुर्ग पर पड़ोसी द्वारा हमला कर दिया। फरियादी द्वारा बेवजह गाली-गलौज करने का विरोध करने पर आरोपी ने हाथ-मुक्कों गालियां देने से मारपीट कर उन्हें जमीन पर का विरोध पटक दिया और पेट में चाकू घोंप दिया। वारदात को अंजाम करने पर देकर आरोपी मौके से भाग निकला।
सिर फोड़ा,
पेट में घोंपा पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चाकू केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, घटना श्रीकृष्ण कॉलोनी में शाम के समय घटी। फरियादी नानूराम गोयल (55) निवासी श्रीकृष्ण कॉलोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने घर के सामने खड़े थे, तभी उनका पड़ोसी आरोपी कालू उजले वहां आया और बिना किसी बात के विवाद करते हुए गालियां देने लगा। जब पीड़ित नानूराम ने गाली-गलौज का विरोध किया और मना किया, तो आरोपी कालू उजले उग्र हो गया। आरोपी ने फरियादी के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की और उन्हें पकड़कर जोर से जमीन पर पटक दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। इसके बाद आरोपी ने अपने पास रखा चाकू निकालकर सीधे नानूराम के पेट में घोंप दिया, जिससे वे लहूलुहान होकर गिर पड़े। बुजुर्ग पर हमले और चीख-पुकार सुनकर आसपास के रहवासी तुरंत मौके पर एकत्र हो गए, जिन्हें आता देख आरोपी कालू उजले आइंदा दिखा तो जान से खत्म कर दूंगा की धमकी देता हुआ वहां से भाग गया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



