शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

नया मकान बनने पर किन्नर द्वारा 21 हजार की मांग

दोबारा पहुंचकर फरियादी को धमकाया

अजय पिता अरूण पिडियार निवासी जनता कॉलोनी, बड़ा गणपति ने पुलिस आयुक्त, मल्हारगंज पुलिस को शिकायती पत्र दिया। जिसमें अवैध रुप से किन्नरों द्वारा दूसरी बार पैसे मांगने की शिकायत की गई। अजय ने अपना नया मकान बनाया तो 21 हजार रुपये किन्नर मांग रहे थे। पहले मई माह में 4-5 किन्नर आए थे उन्होने भी 21 हजार रुपये की मांग कर अभद्र व्यवहार किया था और घर के बाहर हंगामा भी खडा किया था। अब फिर से 8 से 10 किन्नर अजय पडियार के जनता कालोनी निवास पर पहुंचे और पैसे की फिर से 21 हजार की मांग की गई, मना करने किन्नरों ने हाथापाई की ओर यह भी कहा कि अब और ज्यादा किन्नर आएंगे और तुमसे 51 हजार रुपये लेकर ही जाएंगे। अजय ने पुलिस शिकायत में बताया कि इस दौरान हाथापाई के अलावा पूरे परिवार से गाली गलौज की गई और जान के मारने की धमकी भी दी गई। इसी के बाद अजय ने जान की धमकी के बाद अपनी और परिवार की जान बचाने के लिए और किन्नरों पर कार्रवाई के लिए कल पुलिस आयुक्त और थाना मल्हारगंग में आवेदन दिया है। उल्लेखनीय है कि किन्नरों की इस तरह की शिकायत पूरे शहर से आती है। शादी-ब्याह, पुत्र रत्न, मकान, दुकान, कार्यालय के उदघाटन के शुभारम्भ के अलावा तीज-त्योहारों पर दुकानदारों से भी पैसोंं की मांग की जाती है। विगत दिनों किन्नरों की ज्यादा पैसों की मांग को लेकर इन्दौर रिटेल गारमेंट्स एसोसिएशन ने किन्नरों का नेग 200 रुपये तय किया था।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें