मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

नवविवाहिताओं से घरेलू हिंसा और प्रताड़ना के तीन मामले

गलौज, मारपीट और अकारण प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने तीनों प्रकरणों में नामजद आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर जांच और आगे की वैधानिक कार्रवाई…

गलौज, मारपीट और अकारण प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने तीनों प्रकरणों में नामजद आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर जांच और आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, पहला मामला राधिका पति आशीष हाल निवासी आशा नगर की शिकायत पर दर्ज किया गया है। पीड़िता ने अपने पति आशीष, मंजू निवासी जनता क्वार्टर, बंगाली चौराहा, मनोहर, राधिका, उमेश निवासी शिव शक्ति नगर, कनाड़िया और श्रद्धा व कृष्णा निवासी उदयपुर, राजस्थान के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही आरोपी उसे छोटी-मोटी बातों को लेकर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।

दूसरा मामला विनीता पति विष्णु जांगिड़ निवासी सुकार बामनवास, सवाई माधोपुर, राजस्थान; हाल मुकाम: द्वारकापुरी, इंदौर की रिपोर्ट पर दर्ज हुआ है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति विष्णु और जेठ गिरिराज के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि दोनों आरोपियों ने उसके साथ अकारण गाली-गलौज की, मारपीट की और घर से निकालने की धमकियां देकर लगातार परेशान किया।

तीसरी कार्रवाई फरियादिया साक्षी पति सूरज निवासी देवी अहिल्या क्षेत्र, इंदौर की शिकायत पर की गई है। पीड़िता ने अपने पति सूरज, राम और संगीता निवासी अमरावती, महाराष्ट्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उसे लगातार शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 4 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें