सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

नानी के घर गए युवक को बदमाशों ने घेरा, डंडे व लात-घूँसों से पीटा

आजाद नगर थाना क्षेत्र में नानी के घर मिलने पहुंचे एक युवक को क्षेत्र के बदमाशों ने बेवजह घेर लिया और फिर लात-घूँसों व लकड़ी के डंडों से जमकर पिटाई…

आजाद नगर थाना क्षेत्र में नानी के घर मिलने पहुंचे एक युवक को क्षेत्र के बदमाशों ने बेवजह घेर लिया और फिर लात-घूँसों व लकड़ी के डंडों से जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, गोप कॉलोनी निवासी मोहम्मद खुर्शीद ने आजाद नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। फरियादी ने बताया कि वह मदीना नगर गेट के पास स्थित अपनी नानी के घर गया था। वहां जैसे ही उसने अपनी गाड़ी खड़ी की, तभी इलाके के बदमाश सैफा, शाहरुख उर्फ पेट्रोल और उनका एक साथी वहां आ धमके और बिना किसी कारण के गाली-गलौज करने लगे। जब पीड़ित ने गाली देने से मना किया, तो आरोपी आपा खो बैठे। आरोपी शाहरुख उर्फ पेट्रोल ने अपने पास रखे लकड़ी के डंडे से फरियादी पर हमला कर दिया,

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें