शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

नकली नोटों के साथ युवक गिरफ्तार

पर्स से मिले 500 के चार नोट, पुलिस रिमांड की तैयारी

देपालपुर पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए नकली नोटों के साथ एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। चेकिंग के दौरान आरोपी के पर्स से 500-500 रुपये के चार नकली नोट कुल मूल्य दो हजार रुपये बरामद हुए हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि सभी नोटों का सीरियल नंबर एक जैसा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और नकली भारतीय मुद्रा रखने की धाराओं में मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है और नेटवर्क का पता लगाने के लिए कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। ष्पुलिस के अनुसार, देपालपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मोहित गार्डन के पास स्थित ईंट भट्टा के समीप एक युवक संदिग्ध हालत में घूम रहा है और नकली नोट खपाने की फिराक में है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उपनिरीक्षक रवींद्र सगर की टीम ने मौके पर दबिश देकर युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम कुलदीप पिता कल्याण निवासी कृष्णधाम कॉलोनी, देपालपुर बताया जो पेशे से ड्राइवरी का काम करता है। पुलिस टीम ने जब आरोपी कुलदीप की तलाशी ली, तो उसके पर्स में से 500 रुपये के चार नकली नोट मिले। सभी नोटों पर एक ही सीरियल नंबर अंकित था। थाना प्रभारी रंजीत सिंह बघेल के अनुसार, पुलिस ने नकली नोटों के साथ पर्स को जब्त कर आरोपी के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 3 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें