मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

नकदी और सोने के आभूषण ले उड़ा था बदमाश, फरियादी खुद पकड़कर ले गए छत्रीपुरा थाने

इंदौर। छत्रीपुरा थाना क्षेत्र के एमओजी लाइन में हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में पुलिस से एक कदम आगे बढ़ाते हुए फरियादी पक्ष ने खुद ही शातिर चोर…

इंदौर। छत्रीपुरा थाना क्षेत्र के एमओजी लाइन में हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में पुलिस से एक कदम आगे बढ़ाते हुए फरियादी पक्ष ने खुद ही शातिर चोर को धर दबोचा। फरियादी और उनके साथी आरोपी को पकड़कर सीधे छत्रीपुरा थाने ले आए और पुलिस के हवाले कर दिया।

बीते दिनों छत्रीपुरा थाना क्षेत्र के एमओजी लाइन स्थित एक सूने मकान में अज्ञात बदमाश ने धावा बोलकर अलमारी का ताला तोड़ा था। चोर घर के लॉकर में रखे सोने के कीमती आभूषण और करीब डेढ़ लाख रुपये नगद बटोरकर रफूचक्कर हो गया था। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी और अपने स्तर पर भी संदेही का सुराग जुटाने में लगा हुआ था। इसी बीच, फरियादी पक्ष को अपने सूत्रों और आसपास के फुटेज के जरिए लाबरिया भैरू निवासी जस्सू उर्फ जसवंत पर गहरा संदेह हुआ। फरियादी और उनके साथियों ने आरोपी जस्सू को दबोच लिया और गाड़ी में बिठाकर छत्रीपुरा थाने ले पहुंचे। अचानक थाने पहुंचे फरियादी और उनके साथ पकड़े गए आरोपी को देख पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। छत्रीपुरा थाना पुलिस ने आरोपी जस्सू उर्फ जसवंत को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से चोरी की गई डेढ़ लाख रुपये की नकदी और सोने के जेवरात की बरामदगी के लिए कड़ाई से पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी संजीव श्रीवास्तव के मुताबिक पकड़ा गया संदेही बेहद नशे की हालत में थाने लाया गया अब उसका नशा उतरने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 31 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें