नीट परीक्षा में धांधली, दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुए पुलिस के बल प्रयोग और इंदौर के ड्रेनेज घोटाले पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए देश और शहर के गंभीर जनहित मुद्दों को लेकर इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में इंदौर नागरिक मंच ने प्रेस वार्ता आयोजित कर केंद्र व राज्य सरकार से कड़े सवाल पूछे हैं। अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शिक्षाविदों के इस मंच ने सरकार से विभिन्न मुद्दों पर मांग 20 जुलाई को नई दिल्ली में संसद मार्च के दौरान छात्रों पर पुलिस बल प्रयोग की तीखी निंदा करते हुए भंवरकुआं पर सोनम वांगचुक के समर्थन में अनशन कर रहे छात्रों को देर रात असामाजिक तत्वों से सुरक्षा देने की मांग पुलिस-प्रशासन से की। मंच ने नीट परीक्षा में हुई धांधली को युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग रखी। उक्त जानकारी समन्वयक राजेंद्र शर्मा ने दी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



