शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

आग से बचाव की व्यवस्था न होने पर लाइब्रेरी पर गाज गिरी

गर्ल्स हॉस्टल के क्षेत्र को भी निगम ने कर दिया सील

इंदौर नगर निगम के द्वारा कल एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए आग से बचाव के उपकरण की व्यवस्था न होने पर लाइब्रेरी पर गाज गिरा दी गई है। इसके साथ ही गर्ल्स हॉस्टल के क्षेत्र को भी सील कर दिया गया है। पिछले दिनों एक हॉस्टल में आग लगने की घटना होने के बाद एक बार फिर नगर निगम की टीम जाग गई है। इस टीम के द्वारा शहर के अलग-अलग क्षेत्र में जाकर बड़ी इमारतों, हॉस्टल, लाइब्रेरी आदि में इस बात की जांच की जा रही है कि वहां पर आग से बचाव के उपकरण हैं या नहीं। यदि हैं तो वे उपकरण चालू हालत में है या नहीं।

यह जांच करते हुए नगर निगम की टीम के द्वारा जोन क्रमांक 13 में आने वाले क्षेत्र में कार्रवाई की गई है। यहां जोग प्रकाश लाइब्रेरी, अशोक नगर अग्नि सुरक्षा की आवश्यक व्यवस्था उपलब्ध नहीं होने पर भवन को सील किया गया। ज्ञान मित्रा लाइब्रेरी, सम्राट अशोक नगर में अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन नहीं पाए जाने पर भवन को सील किया गया। आर.एस. गर्ल्स हॉस्टल, आनंद नगर में अग्नि सुरक्षा प्रावधानों के अभाव में हॉस्टल के किचन को सील किया गया। आर.एस. गर्ल्स हॉस्टल, आनंद नगर में भवन के ग्राउंड फ्लोर स्थित गोडाउन में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने पर उसे सील किया गया।

अग्नि सुरक्षा के मानकों का पालन करें

नगर निगम द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सभी भवन संचालकों एवं संस्थानों के लिए अग्नि सुरक्षा के निर्धारित मानकों का पालन करना अनिवार्य है। नागरिकों की सुरक्षा एवं संभावित अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम के दृष्टिगत निगम द्वारा निरीक्षण अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही संबंधित भवन संचालकों को निर्धारित अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुरूप आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 19 November 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 19 November 2026, पृष्ठ 5