दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित एक फाइव-स्टार होटल की पार्किंग में नागालैंड की युवती और उसके दोस्तों पर हॉकी स्टिक और लोहे की रॉड से हमला हुआ। पुलिस ने तीन आरोपियों दिव्यांशु, गौरव और मोहित को गिरफ्तार किया है। युवती ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह पार्किंग एरिया में खड़ी थी। इस दौरान, सफेद रंग की मर्सिडीज में आए तीन युवकों ने उसके साथ बदसलूकी की और उसे जबरन कार में खींचने की कोशिश की।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



