खातीवाला टैंक स्थित हर्ष क्लिनिक में उपचार के दौरान 10 वर्षीय बालिका दिव्यांशी सोलंकी की मृत्यु के मामले में स्वास्थ्य एवं पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई है। परिजन द्वारा प्रस्तुत शिकायत के आधार पर संबंधित क्लिनिक को सील कर दिया गया है। स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधवप्रसादी हासानी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के हर्ष क्लिनिक को कल सील किया और जूनी इंदौर थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि वे जांच पूरी कर रिपोर्ट देवे और आगामी आदेश तक इस क्लिनिक में चिकित्सा गतिविधि संचालित नहीं होने दें।
दौर के मिजाज में एक अनोखा अपनापन है। सुबह पोहे-जलेबी
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 3 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



