शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

मूसाखेड़ी चौराहे पर युवक पर धारदार चाकू से हमला

आजाद नगर थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों द्वारा बीच सड़क पर एक युवक पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला करने और लात-घूंसों से मारपीट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया…

आजाद नगर थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों द्वारा बीच सड़क पर एक युवक पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला करने और लात-घूंसों से मारपीट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सर्विस रोड से गुजर रहे युवक को अकारण रोककर बदमाशों ने गाली- गलौज की और विरोध करने पर सिर पर चाकू से वार कर दिया। आजाद नगर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर नामजद तीनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं में आपराधिक प्रकरण दर्ज कर उनकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

वारदात में मयूर नगर मूसाखेड़ी निवासी फरियादी सोनू पिता गणपत वानखेड़े ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित सोनू ने पुलिस को बताया कि वह मूसाखेड़ी चौराहे के पास सर्विस रोड से होकर जा रहा था, तभी पीछे से मयूर नगर का ही रहने वाला आरोपी मनीष आया गालियां देने लगा। जब सोनू ने उसे अकारण गाली-गलौज करने से मना किया, तो आरोपी मनीष ने गुस्से में आकर अपने हाथ में लिया हुआ धारदार चाकू निकालकर सीधे सोनू के सिर पर मार दिया, जिससे उसके सिर में गहरा घाव हो गया और खून बहने लगा। इसी दौरान आरोपी मनीष के साथ मौजूद उसके दो अन्य साथी यश और रवि ने भी पीड़ित सोनू को घेर लिया और थप्पड़ों व मुक्कों से उसकी जमकर पिटाई कर

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें