मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले के पिपरई नगर में बालाजी मंदिर में प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के बाद तनाव फैल गया। मंदिर में धार्मिक पाठ कर रहे लोगों ने आरोपी को रोकने की कोशिश की तो उसने उनके साथ मारपीट कर दी। इसके बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी के मकान को बुलडोजर से तोड़ दिया और उसके घर का सामान निकालकर आग लगा दी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



