मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

मुंबई में झोपड़ियों पर गिरा पहाड़ 2 की मौत, कई दबे

मुंबई के घाटकोपर पश्चिम इलाके में आज तड़के बड़ा हादसा हो गया। नवाज चॉल में लोग सो रहे थे, तभी अचानक पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा झोपड़ियों पर गिर गया।…

मुंबई के घाटकोपर पश्चिम इलाके में आज तड़के बड़ा हादसा हो गया। नवाज चॉल में लोग सो रहे थे, तभी अचानक पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा झोपड़ियों पर गिर गया। हादसा रात करीब 3 बजे हुआ। भूस्खलन की चपेट में करीब 6-7 झोपड़ियां आ गईं। अब तक दो शव निकाले गए हैं। अब भी 4-5 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। हादसा इतना अचानक हुआ कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें