सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

10 राज्यों में ठगी करने वाला म्यूल अकाउंट धारक धराया

कस्तूरबा तेजाजी नगर स्थित बैंक ऑफ इंडिया के खाते से हुआ खुलासा, एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज मिलीं 26 साइबर शिकायतें

10 राज्यों में ठगी करने वाला म्यूल अकाउंट धारक धराया

साइबर अपराधों और वित्तीय लेन-देन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष ऑपरेशन मैट्रिक्स के तहत क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने साइबर फ्रॉड के लिए अपना म्यूल बैंक खाता मुहैया कराने वाले एक शातिर खाताधारक को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी देश के 10 अलग-अलग राज्यों में साइबर ठगी के जरिए उड़ाई गई रकम को अपने खाते में मंगवाकर उसे एटीएम से निकालकर जालसाजों को उपलब्ध कराता था। आरोपी के खाते के खिलाफ राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर कुल 26 गंभीर शिकायतें दर्ज पाई गई हैं। क्राइम ब्रांच से मिली जानकारी के अनुसार, गृह मंत्रालय के 14 सी एनसीआरपी और साइबर क्राइम पोर्टल के माध्यम से प्राप्त इनपुट्स अवैध के आधार पर राज्य साइबर पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर एक संदिग्ध बैंक खाते की जांच शुरू की गई थी। यह संदिग्ध खाता बैंक ऑफ इंडिया की कस्तूरबा तेजाजी नगर शाखा में संचालित हो रहा था। क्राइम ब्रांच की टीम ने जब संबंधित बैंक से संपर्क कर खाते का विस्तृत ब्योरा जुटाया, तो पता चला कि यह खाता तनिश कुशवाहा पिता गोविंद कुशवाहा के नाम पर रजिस्टर्ड है। पुलिस ने जब संदेही तनिश कुशवाहा को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा कर दिया। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह साइबर ठगों के नेटवर्क के लिए म्यूल अकाउंट के रूप में अपने बैंक खाते का इस्तेमाल करवा रहा था। ठगी की जो भी राशि उसके खाते में आती थी, उसका कुछ हिस्सा वह अपने परिजनों के अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर देता था और बाकी रकम एटीएम से नकद निकालकर मुख्य ठगों को सौंप देता था। साइबर क्राइम पोर्टल और Nणींझ् की जांच में खुलासा हुआ कि तनिश के इस अकेले बैंक खाते के खिलाफ उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, असम, बिहार, गुजरात और हिमाचल प्रदेश सहित 10 राज्यों से कुल 26 शिकायतें दर्ज हैं। इन सभी शिकायतों में ठगी की शिकार हुई राशि इसी खाते में ट्रांसफर होना पाई गई है। प्रथम दृष्टया केस दर्ज कर क्राइम ब्रांच की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी तनिश कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब आरोपी के खाते के तमाम वित्तीय लेन-देन, एटीएम से निकाली गई नकदी और परिजनों के खातों की जांच कर रही है। साथ ही अंतर्राज्यीय स्तर पर चल रहे इस म्यूल अकाउंट नेटवर्क के अन्य सदस्यों और खाते का इस्तेमाल करने वाले मुख्य साइबर अपराधियों तक पहुंचने के लिए गहन पूछताछ जारी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें