मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

मुखबिरी के संदेह में युवक पर हमला

गाली-गलौज कर डंडे से पीटा, केस दर्ज

इंदौर। आजाद नगर थाना क्षेत्र में रास्ते में जा रहे एक युवक को रोककर आरोपी ने पुलिस में मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज की और विरोध करने पर डंडे से हमला कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर आजाद नगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पिपल्याहाना निवासी फरियादी अनिल पिता भगवान कनौजे ने थाने में उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि वह मूसाखेड़ी से पैदल अपने घर पिपल्याहाना की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह साईं मंदिर के पास पहुंचा, तभी सामने से गोयल नगर पिपल्याहाना निवासी आरोपी अजय कोचले आ गया। आरोपी ने अनिल को देखते ही रोक लिया और थाने पर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए अकारण गाली-गलौज करने लगा। जब अनिल ने गाली-गलौज करने से मना किया और विरोध जताया, तो आरोपी अजय कोचले ने गुस्से में आकर डंडा उठा लिया और अनिल पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में पीड़ित को चोटें आईं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें