मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

मां-बेटे ने गाया जहर, दोनों की मौत

अस्पताल में बचाने की नाकाम कोशिश मानसिक तनाव बना घटना का कारण

परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां मां और बेटे ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। राहगिरों और आसपास के लोगों की सूचना पर रिश्तेदारों ने दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मां और बेटे दोनों ने दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार दोनों की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उनका इलाज चल रहा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

28 जुलाई की दोपहर परदेशीपुरा निवासी इंदिरा पति खुशीराम (62 वर्ष) और उनका बेटा संजय पिता खुशीराम (45 वर्ष) अपने घर से कुछ ही दूरी पर स्थित एक बगीचे के पास पहुंचे और वहां जहरीला पदार्थ खा लिया। जब आसपास के लोगों ने दोनों को अचेत अवस्था में देखा तो तुरंत परिजनों को सूचित किया। रिश्तेदार बिना समय गंवाए दोनों को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझते हुए बुधवार दोपहर को मां इंदिरा की मौत हो गई, जबकि देर रात उनके बेटे संजय ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका के भांजे शिवम ने बताया कि दोनों की मानसिक स्थिति काफी समय से ठीक नहीं चल रही थी और बाणगंगा स्थित मानसिक चिकित्सालय से उनका नियमित उपचार भी जारी था। परदेशीपुरा पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

इलाके में स्थित सार्वजनिक बोरिंग का बिजली प्लग निकाल रहा था। इसी दौरान

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें