सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

फर्जी पासपोर्ट मामले में सौ से ज्यादा लोग एसटीएफ की रडार पर

भोपाल। बांग्लादेशी नागरिकों द्वारा फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनवाकर पासपोर्ट बनवाने के मामले में सौ से अधिक लोग स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के रडार पर हैं। इनकी गिरफ्तारी की…

भोपाल। बांग्लादेशी नागरिकों द्वारा फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनवाकर पासपोर्ट बनवाने के मामले में सौ से अधिक लोग स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के रडार पर हैं। इनकी गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। एसटीएफ ने पांच विशेष टीमें बनाई हैं, जिन्हें असम, बंगाल सहित अन्य राज्यों में भेजा गया है।

शुरू में गिरफ्तार किए गए दो आरोपित रियाल चौधरी और विप्लव अधिकारी असम के कामरूप जिले में रह रहे हैं। वहां भी एक दल भेजा गया है। एसटीएफ के रडार पर वे लोग भी हैं, जिनका पासपोर्ट बना है। सत्यापन करने वाले पुलिसकर्मियों से भी पूछताछ की जाएगी। उन्होंने भौतिक सत्यापन किया था या नहीं, पहचान के पुराने दस्तावेज देखे थे अथवा नहीं, इसकी भी जांच की जाएगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें