मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

मोबाइल हैक कर यूपीआई से उड़ाए 40 हजार

इंदौर। साइबर अपराधियों ने अब सीधे मोबाइल हैक कर बैंक खातों में सेंधमारी शुरू कर दी है। महू थाना क्षेत्र में हैकिंग के जरिए एक व्यक्ति का मोबाइल हैक कर…

इंदौर। साइबर अपराधियों ने अब सीधे मोबाइल हैक कर बैंक खातों में सेंधमारी शुरू कर दी है। महू थाना क्षेत्र में हैकिंग के जरिए एक व्यक्ति का मोबाइल हैक कर उसके गूगल-पे यूपीआई आईडी से 40 हजार की ऑनलाइन चपत लगाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात हैकर्स के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, कनाट रोड महू निवासी चेतन शर्मा पिता राजकिशोर शर्मा ने महू थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि किसी अज्ञात साइबर ठग ने उसका मोबाइल फोन हैक कर लिया। इसके बाद आरोपी ने चेतन की जानकारी और अनुमति के बिना उसकी गूगल-पे यूपीआई आईडी का इस्तेमाल करते हुए खाते से करीब 40 हजार ट्रांसफर कर लिए। जब पीड़ित के पास बैंक से पैसे कटने का मैसेज आया, तब जाकर उसे धोखाधड़ी का पता चला। महू थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और साइबर सेल की मदद से जिस खाते में राशि ट्रांसफर हुई है, उसके ट्रांजैक्शन ट्रेल और आईपी एड्रेस को ट्रैक किया जा रहा है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें