शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर चोरी

इंदौर। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में गड़बड़ी पुल के पास एक मोबाइल रिपेयरिंग शॉप को अज्ञात बदमाशों ने निशाना बनाया। चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और रिपेयरिंग के…

इंदौर। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में गड़बड़ी पुल के पास एक मोबाइल रिपेयरिंग शॉप को अज्ञात बदमाशों ने निशाना बनाया। चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और रिपेयरिंग के लिए आए मोबाइल, लैपटॉप और अन्य एसेसरीज सहित लगभग 59 हजार रुपये का माल समेटकर रफूचक्कर हो गए। पीड़ित व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, आजाद नगर निवासी फरियादी अफजल पिता युसुफ खान ने राजेंद्र नगर थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि गड़बड़ी पुल के पास स्थित शिव स्क्वेयर की दुकान नंबर 13 में उनकी मोबाइल रिपेयरिंग और एसेसरीज की दुकान है। अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोर दुकान से रिपेयरिंग के लिए आए कुल 5 मोबाइल फोन, लेनोवो कंपनी का एक लैपटॉप, मोबाइल एसेसरीज, ग्लास गार्ड, एक एलसीडी स्क्रीन और दुकान में लगा डीवीआर चोरी कर ले गए। चोरी गए कुल मश्रूका की कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई जा रही है। सुबह जब मालिक पहुंचे तो ताला टूटा देख चोरी का पता चला। राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें