सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

करंट लगने से मिस्त्री की मौत काम के दौरान हुआ हादसा

तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के आनंद विहार कॉलोनी में निर्माण कार्य के दौरान दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहाँ मिस्त्री का काम कर रहे एक 30 वर्षीय युवक की बिजली…

तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के आनंद विहार कॉलोनी में निर्माण कार्य के दौरान दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहाँ मिस्त्री का काम कर रहे एक 30 वर्षीय युवक की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। मूल रूप से पुनासा निवासी रवि पिता सूरज (30) आनंद विहार स्थित एक मकान में मिस्त्री का काम कर रहा था। काम के दौरान वह अचानक बिजली के तार के संपर्क में आ गया, जिससे उसे करंट लगा। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोग उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। तेजाजी नगर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की आगे की जाँच कर रही है।

जहर खाकर आत्महत्या

चंदन नगर थाना क्षेत्र के गंगानगर कालोनी निवासी नितेश पिता महेंद्र (22) ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल आत्महत्या के कारण पता नही चल सके है।

संदिग्ध मौत

आजाद नगर थाना क्षेत्र के मूसाखेड़ी निवासी बाबूलाल पिता मनोज (65) की गिरने से मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 29 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें