सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

दुष्कर्म—ब्लैकमेलिंग से तंग नाबालिग ने पिया जहर

शादी का झांसा देकर महिला से बलात्कार

जिले के देहात थाना क्षेत्रों में महिलाओं और नाबालिगों के खिलाफ अपराध के दो गंभीर मामले दर्ज किए गए हैं। पहले सनसनीखेज मामले में खुड़ैल थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी को ब्लैकमेल कर डेढ़ महीने तक लगातार दुष्कर्म करने की बात सामने आई है। आरोपी की धमकियों और मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर पीड़िता ने जहरीला पदार्थ पी लिया था, जिसके बाद अस्पताल में दर्ज बयानों के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। वहीं, दूसरे मामले में बेटमा थाना पुलिस ने शादी का झूठा झांसा देकर एक महिला का शारीरिक शोषण करने वाले राजस्थान के आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, खुड़ैल थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर आरोपी शिवम पिता प्रेमसिंह, निवासी बेटमा आरोपी घर में घुस आया और अस्पताल में उपचार के बाद अलवर, राजस्थान के खिलाफ क्षेत्र के खिलाफ पाक्सो एक्ट अकेला पाकर छेड़छाड़ करने पुलिस द्वारा दर्ज किए गए दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। और दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने बताया कि करीब डेढ़ माह पूर्व दोपहर में जब परिवार के सदस्य काम पर और भाई-बहन पढ़ाई के लिए स्कूल गए हुए थे, तब तबीयत ठीक न होने के कारण वह घर में अकेली थी। उसी दौरान लगा। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की और अश्लील फोटो वायरल कर परिजनों को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। फोटो के जरिए बदनाम करने की लगातार मिल रही धमकियों से तंग आकर पीड़िता ने बीती 29 सितंबर को कीटनाशक पी लिया था। बयानों के आधार पर खुड़ैल पुलिस ने आरोपी शिवम के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। उधर, देहात के ही बेटमा थाना क्षेत्र में पुलिस ने पीथमपुर निवासी 37 वर्षीय पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी कृष्ण कुमार डाबला निवासी ग्राम डोडाकरी, जिला पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाकर शादी करने का झांसा दिया था। शादी का झूठा भरोसा दिलाकर आरोपी ने पीड़िता के साथ अलग-अलग स्थानों पर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। बाद में जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी मुकर गया। पीड़िता की शिकायत पर बेटमा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 4 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें