सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

नाबालिग की हˆया

गणेश उत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर चाकूबाजी साथी गंभीर घायल

नाबालिग की हˆया

आजाद नगर थाना क्षेत्र में सोमवार रात गणेश उत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने की बात को लेकर हुआ विवाद हत्याकांड में बदल गया। बदमाशों ने चाकूबाजी कर दो नाबालिग दोस्तों पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल 16 वर्षीय नाबालिग ने देर रात एमवाय अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि उसका साथी जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। आजाद नगर पुलिस ने मुख्य आरोपी को नामजद कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार,असरावद खुर्द निवासी कृष्णा पिता शेरू पंवार(16) और उसके दोस्त साहिल पिता रमेश कजोले(17) को गंभीर हालत में चाकूबाजी के बाद एमवाय अस्पताल लाया गया। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने कृष्णा को मृत घोषित कर दिया, जबकि साहिल की नाजुक हालत को देखते हुए उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों नाबालिग तेजाजी नगर से आजाद नगर में निकल रहे गणेश उत्सव के जुलूस में शामिल होने आए थे। क्षेत्र में एक साथ करीब 9 से अधिक डीजे वाहन निकल रहे थे। दोनों जयदीप डीजे की गाड़ी के पीछे नाच रहे थे, तभी भीड़ में एक युवक से उनकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना ब़ढ़ गया कि आरोपी ने चाकू निकालकर सीधे कृष्णा के सीने पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, सड़क पर गिर पड़ा।

उसका साथी साहिल आगे बढ़ा, तो बेकाबू आरोपी ने उस पर भी चाकू से जानलेवा हमला कर दिया और मौके से भाग निकला। घटना के बाद जुलूस में भगदड़ मच गई। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से दोनों को तत्काल एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कृष्णा ने दम तोड़ दिया।

परिजन जिससे

दोस्त को बचाने में दूसरा भी घायल

जब कृष्णा को बचाने के लिए

मजदूरी कर परिवार का पेट पालते थे दोनों

के वह लहूलुहान

अनुसार, होकर

कृष्णा और साहिल दोनों के परिवार गरीब हैं और मजदूरी करते हैं। दोनों नाबालिग भी परिजनों का हाथ बंटाने के लिए मकान निर्माण कार्य में मजदूरी करते थे।

आरोपी की तलाश जारी

आजाद नगर थाना प्रभारी लोकेश भदौरिया ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। साथ ही जुलूस के दौरान मौजूद चश्मदीदों के बयान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वारदात में शामिल अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें