सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

पुराने विवाद में नाबालिग पर हमला, नाक पर मारा पत्थर

इंदौर। तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के कैलोद करताल में रुपयों के पुराने लेन-देन को लेकर हुए विवाद में एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़के के साथ मारपीट और गंभीर चोट पहुँचाने…

इंदौर। तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के कैलोद करताल में रुपयों के पुराने लेन-देन को लेकर हुए विवाद में एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़के के साथ मारपीट और गंभीर चोट पहुँचाने की वारदात सामने आई है। आरोपी पक्षों ने पहले तो फरियादी के माता-पिता को गालियां दीं और जब नाबालिग ने इसका विरोध किया, तो दोनों आरोपियों ने उसके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की। विवाद बढ़ने पर एक आरोपी ने सड़क पर पड़ा पत्थर उठाकर नाबालिग की नाक पर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की शिकायत पर तेजाजी नगर थाना पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, कैलोद करताल निवासी 17 वर्षीय फरियादी नाबालिग ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। फरियादी ने बताया कि इलाके के रहने वाले आरोपी सागर और सोनू पैसों के पुराने लेन-देन की बात को लेकर उसके घर के पास आए और अकारण ही उसके तथा उसके माता-पिता के साथ अश्लील गाली-गलौज करने लगे। जब फरियादी नाबालिग ने आरोपियों को गालियां देने से रोका और शांत रहने को कहा, तो दोनों आरोपी उग्र हो गए और उसके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान आरोपी सागर ने सड़क पर पड़ा एक भारी पत्थर उठाया और सीधे फरियादी के चेहरे पर दे मारा, जो उसकी नाक पर लगा। पत्थर लगते ही नाबालिग की नाक से खून बहने लगा और वह दर्द से चीख पड़ा। शोर सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर एकत्र हुए, जिन्हें देखकर दोनों आरोपी जान से मारने की धमकियां देते हुए मौके से भाग निकले।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें