शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

मीडिया कर्मियों के मेधावी बच्चों का सम्मान

इन्दौर प्रेस क्लब ने काबिलियत को सलाम कार्यक्रम में कल मीडिया कर्मियों के मेधावी बच्चों के सम्मान का आयोजन किया। 5वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों के साथ ही विशेष…

इन्दौर प्रेस क्लब ने काबिलियत को सलाम कार्यक्रम में कल मीडिया कर्मियों के मेधावी बच्चों के सम्मान का आयोजन किया। 5वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों के साथ ही विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले 100 से अधिक बच्चों को सम्मानित किया गया। सम्भागायुक्त डॉ. सुदाम खाडे, पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह, शोभा पेठनकर, सिद्धांत जोशी की विशेष मौजूदगी रही। क्लब के दीपक कर्दम ने बताया कि 5 बच्चों का चयन लक्की ड्रा से करते हुए उन्हें सामग्री भी प्रदान की गई। वहीं नशे से दूर रहने का संकल्प भी दिलाया गया। शहर, प्रदेश के साथ देश को 2029 तक ड्रग प्री बनाने की जानकारी भी दी। कार्यक्रम में एडीसीपी राजेश दंडोतिया ने नशा विरोधी अभियान से संबंधित एक प्रजेंटेशन दिया, जिसमें मुख्यमंत्री, डीजीपी, पुलिस कमिश्नर के संदेश भी शामिल थे। अभियान से संबंधित केप और पेम्पलेट का वितरण भी कार्यक्रम में किया गया। दीपक कर्दम, संजय त्रिपाठी, प्रियंका पांडेय, प्रदीप जोशी, अभिषेक चेंडके, मुकेश तिवारी,अभय तिवारी, प्रमोद दीक्षित, मनीष मक्खर, अंशुल मुकाती, श्याम कामले, विजय भट्ट, नितिन जैन, अभिषेक रघुवंशी, लक्ष्मीकांत पंडित मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें