शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

मुख्य स्रोत, सप्लायर और इसमें शामिल अन्य गिरोह के संबंध में कड़ाई से पूछताछ कर रही है। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि पूर्व में कार्रवाई करते हुए आरोपी…

मुख्य स्रोत, सप्लायर और इसमें शामिल अन्य गिरोह के संबंध में कड़ाई से पूछताछ कर रही है।

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि पूर्व में कार्रवाई करते हुए आरोपी आयुष नागर निवासी कोतवाली, जिला उज्जैन को रंगे हाथों पकड़ा गया था। उस समय पुलिस ने आयुष के कब्जे से 53.39 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स, जिसकी कीमत करीब 5,40,000 रुपये है, और एक सिल्वर रंग की एक्सेस 125 स्कूटर जब्त की थी। कुल 5.80 लाख रुपये के मशरूका की जब्ती के बाद जब पुलिस ने आयुष से कड़ाई से पूछताछ की, तो इस पूरे काले कारोबार में पीयूष चवंड नामक युवक की संलिप्तता का खुलासा हुआ था, जो घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए क्राइम ब्रांच इंदौर की विशेष टीम लगातार आरोपी की पतारसी में जुटी हुई थी। बीती रात मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर फरार आरोपी पीयूष चवंड निवासी मक्सी रोड, उज्जैन को धर दबोचा। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी 10वीं तक पढ़ा-लिखा है और एक ज्वेलरी की दुकान पर काम करता है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें