शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

एमडी ड्रग्स तस्करी में लंबे समय से फरार शातिर बदमाश गिरफ्तार

16 से अधिक केस दर्ज, ई- रिक्शा चलाकर छुपाता था धंधा

इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। एमडी ड्रग्स तस्करी के मामले में काफी समय से फरार चल रहे कुख्यात बदमाश जुनैद उर्फ जुन्नु को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, चोरी, अड़ीबाजी और एनडीपीएस एक्ट जैसे गंभीर प्रकृति के 16 से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि थाना क्राइम ब्रांच में दर्ज अपराध के तहत पूर्व में आरोपी सलीम रहमान निवासी जूनी इंदौर को पकड़ा गया था। उस समय सलीम के कब्जे से 20.84 अवैध एमडी ड्रग्स कीमत करीब 2 लाख रुपये और एक एक्सेस स्कूटी एमपी 09 डीजे 9777 जब्त की गई थी। इस मामले की विवेचना के दौरान सदर बाजार निवासी जुनैद उर्फ जुन्नु की संलिप्तता सामने आई थी, जिसके बाद से ही वह लगातार फरार चल रहा था। क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर और तकनीकी साक्ष्यों से आरोपी की सटीक लोकेशन मिली, जिसके आधार पर टीम ने घेराबंदी कर जुनैद को दबोच लिया। आरोपी केवल 9वीं तक पढ़ा है और अपनी पहचान व अवैध गतिविधियों को छिपाने के लिए किराये का ई-रिक्शा चलाता था। क्राइम ब्रांच अब आरोपी से नशे के नेटवर्क, सप्लाई चेन और इस धंधे में शामिल अन्य साथियों के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है।

साल 2026 में अब तक 3.15 करोड़ के मादक पदार्थ जब्त-इंदौर क्राइम

ब्रांच द्वारा नशे के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। 2026 से अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 57 प्रकरणों में 122 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस दौरान पुलिस ने करीब 3 करोड़ 15 लाख 18 हजार रुपये मूल्य की 2.55 किलो एमडी ड्रग्स, 28.3 किलो गांजा, 500 किलो भांग, 268.5 ग्राम ब्राउन शुगर व 10 ग्राम कोकीन सहित कई वाहन जब्त किए हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें