शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी

इंदौर। शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कनाड़िया थाना पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने…

इंदौर। शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कनाड़िया थाना पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने टीपीएस- 09 बिचौली हप्सी मेन रोड पर घेराबंदी कर एक आरोपी को रंगे हाथों दबोचा है। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 10.8ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स जब्त की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, कनाड़िया थाना टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में एमडी ड्रग्स की डिलीवरी देने के उद्देश्य से बिचौली हप्सी मेन रोड पर घूम रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने टीपीएस-09 के पास घेराबंदी की और संदिग्ध को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम विनोद मराठा पिता रमेश थोरात निवासी पंचमूर्ति नगर, राज मोहल्ला, इंदौर बताया। पुलिस टीम द्वारा जब आरोपी विनोद की तलाशी ली गई, तो उसके कब्जे से 10.8 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स बरामद हुआ। कनाड़िया थाना पुलिस ने नशीला पदार्थ जब्त कर आरोपी विनोद मराठा को गिरफ्तार कर लिया है।

स्वामी मुद्रक प्रकाशक, महेश मूंगड़ द्वारा मूंगड़ पब्लिकेशन 242-43, जवाहर मार्ग, राजमोहल्ला चौराहा, इन्दौर (म.प्र.) से मुद्रित एवं प्रकाशित।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें