मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

एमडी ड्रग्स के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

ऑटो ड्राइवर निकला आरोपी, भंडारी ब्रिज के नीचे घेराबंदी कर पकड़ा

इंदौर। क्राइम ब्रांच ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को 54.70 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स के साथ दबोचा है। जब्त ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब साढ़े 5 लाख बताई जा रही है। पकड़ा गया आरोपी पेशे से ऑटो ड्राइवर है। बीती रात क्राइम ब्रांच की टीम परदेशीपुरा क्षेत्र में गश्त कर रही थी इसी दौरान भंडारी ब्रिज के नीचे एक युवक पैदल आता दिखा जो पुलिस टीम को देखकर हड़बड़ाने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम दानिश शेख निवासी आजाद नगर बताया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 54.70 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। आरोपी से नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें