मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

मायके से 5 लाख रुपए न लाने पर नवविवाहिता को घर से निकाला

इंदौर। सिमरोल थाना क्षेत्र में नवविवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मायके से 5 लाख रुपये न लाने पर घर से निकाल देने का मामला सामने आया है।…

इंदौर। सिमरोल थाना क्षेत्र में नवविवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मायके से 5 लाख रुपये न लाने पर घर से निकाल देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास, ससुर और बड़ी सास के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, तोड़ा सांवेर निवासी और हाल मुकाम ग्राम दतौदा निवासी पायल पति हर्षित परमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शादी के बाद से ही उसका पति हर्षित परमार आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। बाद में उसका ससुर लखन परमार, सास मायाबाई और बड़ी सास सुनीता परमार भी दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। आरोपियों ने पीड़िता से मायके से 5 लाख रुपये लाने की मांग की। रुपये का इंतजाम न होने और मना करने पर आरोपियों ने उसे यह धमकी देकर घर से निकाल दिया कि बिना रुपये लिए वापस मत आना। पीड़िता परेशान होकर अपने मायके दतौदा आ गई और परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सिमरोल थाना पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर पति हर्षित, ससुर लखन, सास मायाबाई और बड़ी सास सुनीता के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें