मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

माता मंदिर से चोरी के बाद चोर ने माँ से माफी भी मांगी

वीडियो फुटेज में साफ दिख रही है घटना 2 लाख रु. चोरी की मूर्तियों की हुई शिकायत

विजय नगर थाना क्षेत्र के शिव शक्ति धाम मंदिर में दो दिन पहले 18 अगस्त की सुबह चोरी की घटना वीडियो फुटेज में कैद हुई है। चोरी की घटना पुलिस ने कल दर्ज की है। इस मामले में रोहित जायसवाल ने पुलिस विजय नगर में शिकायत दर्ज कराई कि शिवशक्ति धाम मंदिर से पीतल की मूर्तियां, त्रिशूल सहित अन्य सामान चोरी हुए हैं, घटना 18/15, विजय नगर स्थित घर की बाउण्ड्री में बनाए गए सार्वजनिक शिवशक्ति धाम मंदिर की है। जायसवाल ने पुलिस को बताया कि मंदिर से बगलामुखी माता की पीतल की मूर्ति, शेषनाग की पीतल की मूर्ति और पीतल का त्रिशूल गायब मिला। फुटेज में साफ दिख रहा है कि युवक ने चोरी की है और चोरी के बाद भगवान से माफी भी मांगी है।

पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। वही मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर की तस्वीर कैद हो गई है, अब मंदिर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान और चोरी की गई धार्मिक सामग्री की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने रिपोर्ट की पुष्टि की है और कहा है कि इस मामले में चोर को ढूंढने के प्रयास किए जा रहे हैं। इधर रहवासियों ने चोरी की घटना पर नाराजगी जाहिर की है। छाया -सतीश शर्मा

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें