शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

मास्टर चाबी से बाइक चुराने वाले तीन चोर गिरफ्तार

3 लाख रुपये की 5 मोटरसाइकिलें जब्त

खजराना थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से विभिन्न थाना क्षेत्रों से चुराई गई 3 लाख रुपये से अधिक कीमत की 5 मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। शातिर चोर अपने नशे की लत और शौक पूरा करने के लिए मास्टर चाबियों का इस्तेमाल कर गाड़ियों के लॉक खोलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने ई-रक्षक ऐप और सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों का सुराग लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, फरियादी अल्ताफ की शिकायत पर खजराना थाने में बाइक चोरी का अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके के कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और सूचना संकलित की। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो-तीन संदिग्ध आरोपी रंगून गार्डन के पास खजराना स्टार चौराहे पर एक सुनसान जगह पर खड़े हैं। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए विशेष पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम फरदीन उर्फ कालू पिता यूनुस शेख निवासी झुमरू कॉलोनी, खजराना, इरशाद पिता जाकिर खान निवासी हबीब कॉलोनी, खजराना और मोहम्मद अशफाक अंसारी पिता अजीजुर रहमान निवासी दौलत गंज, कोतवाली बताया। आरोपियों के कब्जे से 5 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं। खजराना थाना पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से शहर के अन्य थाना क्षेत्रों में हुई वाहन चोरी की वारदातों के संबंध में कड़ाई से पूछताछ कर रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 26 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें