बीती रात चोइथराम फ्रूट मंडी में अचानक आग लगने से अफरा- तफरी का माहौल बन गया। आग की चपेट में आने से मंडी स्थित एक दुकान में रखे बड़ी मात्रा में सेवफल और पास ही खड़े पांच हाथ-ठेले जलकर स्वाहा हो गए। आग की ऊंची लपटें उठते ही मौके पर मौजूद व्यापारियों और सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही तत्काल पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पानी की बौछारें कर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। साढ़े 11 बजे चोइथराम मंडी स्थित एक दुकान में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। खबर मिलते ही मोती तबेला फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां और बचाव दल को तुरंत रवाना किया गया। दमकलकर्मियों ने मंडी पहुंचकर मोर्चा संभाला और रात शुरुआती जांच में आशंका जताई जा फायर ब्रिगेड को, बीती रात लगभग करीब 12:10 बजे तक आग को शांत रही है कि दुकान के पास से गुजर रही किया। आग बुझाने के दौरान लगभग 5 हजार लीटर पानी का इस्तेमाल किया गया। इस भीषण अग्निकांड में दुकान स्वामी विक्की पिता मोतीराम के रखे सेवफल के डिब्बे व वहां खड़े 5 ठेले जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए। बिजली की लाइनों में शार्ट सर्किट होने की वजह से यह हादसा हुआ। आग लगते ही दमकल के पहुंचने से पहले स्थानीय दुकानदारों और मंडी के सुरक्षा गार्डों ने अपने स्तर पर पानी डालकर आग पर काबू पाने की भरसक कोशिश की, जिससे आग आसपास की अन्य दुकानों में नहीं फैल सकी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 28 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



