छावनी अनाज मंडी परिसर में बीती देर रात अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। बारदान गोदाम के पास बनी एक झोपड़ी में विकराल लपटें उठती देख आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए आग को गोदाम तक फैलने से रोका और कड़ी मशक्कत के बाद उस पर पूरी तरह काबू पा लिया। फायर ब्रिगेड के अनुसार, घटना रात करीब 10:30 बजे की है। सूचना मिलते ही गांधी हॉल स्टेशन से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। झोपड़ी खाली होने के कारण हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। फायरकर्मियों ने करीब 10 हजार लीटर पानी का छिड़काव कर लगभग डेढ़
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



