शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
Gold Silver Rate Today 27 November 2026: निचले स्तर से 2 दिन में चांदी ₹15,030 और सोना ₹6,145 चढ़ा इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू
अपराध

मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग आकर युवक ने फंदे पर झूलकर दी जान

बेटमा थाना क्षेत्र के भोजपुरी कॉलोनी के पास एक युवक द्वारा हाईटेंशन टावर से फंदा लगाकर खुदकुशी करने के मामले में पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी द्वारा मारपीट…

बेटमा थाना क्षेत्र के भोजपुरी कॉलोनी के पास एक युवक द्वारा हाईटेंशन टावर से फंदा लगाकर खुदकुशी करने के मामले में पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी द्वारा मारपीट करने, झूठे केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी देने से प्रताड़ित होकर युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया था। बेटमा थाना पुलिस ने जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, गत 14 जून को भोजपुरी कॉलोनी के पीछे खाली खेत में बने हाईटेंशन टावर पर मृतक नैनाराज पंवार का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला था। पुलिस ने तुरंत मर्ग कायम कर घटना की विस्तृत जांच शुरू की। मर्ग जांच और परिजनों के बयानों के आधार पर पता चला कि आरोपी नरेंद्र पिता कैलाश सोलंकी निवासी बजरंगपुरा, बेटमा को शंका थी कि मृतक नैनाराज ने उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की है। इसी शंका के आधार पर आरोपी नरेंद्र ने नैनाराज के साथ जमकर मारपीट की थी। इतना ही नहीं, आरोपी ने नैनाराज को गांव में पंचायत बुलाकर नीचा दिखाने, बदनाम करने और जान से खत्म करने की लगातार धमकियां भी दी थीं। आरोपी द्वारा की गई मारपीट, सामाजिक बदनामी के डर और जान से मारने की धमकियों से बुरी तरह भयभीत होकर नैनाराज ने 14 जून को हाईटेंशन टावर से लटककर आत्महत्या कर ली। मर्ग जांच में आत्महत्या के लिए प्रताड़ित करने का अपराध सिद्ध होने पर बेटमा पुलिस ने आरोपी नरेंद्र सोलंकी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें