शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

माणिकबाग पुल के नीचे से हाइब्रिड गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

शहर में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जूनी इंदौर थाना पुलिस को एक सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के…

शहर में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जूनी इंदौर थाना पुलिस को एक सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान माणिकबाग पुल के नीचे से एक युवक को घेराबंदी कर पकड़ा और उसके कब्जे से 35.85 ग्राम अवैध हाइब्रिड गांजा (ओजी) जब्त किया है। जब्त किए गए मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार, जूनी इंदौर पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक माणिकबाग पुल के नीचे संदिग्ध हालत में अवैध मादक पदार्थ की डिलीवरी देने या बिक्री करने की नीयत से खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदेही को हिरासत में लिया। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम देवांश उर्फ कीर्तन सुगवानी निवासी खातीवाला टैंक बताया। पुलिस ने जब आरोपी की तलाशी ली, तो उसके पास से उच्च गुणवत्ता वाला अवैध मादक पदार्थ ओजी (हाइब्रिड गांजा) बरामद हुआ, जिसका वजन 35.85 ग्राम निकला। जूनी इंदौर थाना पुलिस ने आरोपी देवांश उर्फ कीर्तन के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है कि वह यह नशा कहां से लाया था और शहर में किसे सप्लाई करने जा रहा था।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 26 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें