शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

मंडी की झुग्गियां हटेगी पदोन्नति पर अधिकारी-कर्मचारी और पुलिस उनका विस्थापन होगा विभाग ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कल लक्ष्मीबाई अनाज मंडी में राज्य स्तरीय बलराम कृषि महोत्सव का शुभारंभ किया था। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के अलावा मंडी पदाधिकारी सहित अन्य भी मौजूद…

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कल लक्ष्मीबाई अनाज मंडी में राज्य स्तरीय बलराम कृषि महोत्सव का शुभारंभ किया था। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के अलावा मंडी पदाधिकारी सहित अन्य भी मौजूद रहे। मंडी पदाधिकारी आनन्द गर्ग ने बताया कि मंडी क्षेत्र की झुग्गियों में रह रहे लोगों को मकान दिलाने की घोषणा की गई। वहीं छावनी अनाज मंडी को दूसरी जगह शिफ्ट करने की बात भी कही गई। चोइथराम मंडी में देवी अहिल्या माता की प्रतिमा भी लगेगी। मुख्यमंत्री एवं जनप्रतिनिधियों का व्यापारियों ने स्वागत भी किया। उल्लेखनीय है कि लक्ष्मीबाई नगर अनाज मंडी व्यापारी एसोसिएशन के सचिव आनन्द गर्ग में पूर्व में मंडी में बनी झुग्गियों का मुद्दा भी उठाया था और मंडी में हो रही चोरी का मुद्दा भी कैलाश विजयवर्गीय के समक्ष उठाया था, कल उसी कड़ी में मंडी परिसर की झुग्गियों में रह रहे लोगों को मकान देने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की और प्रशासन से कहा कि जल्द से जल्द इन झुग्गी झोपड़ी को हटाया जाए और इनका विस्थापन किया जाए। कल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के इंदौर आगमन पर पदोन्नति मिलने की खुशी में अधिकारी और कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताकर स्वागत किया। राजपत्रित अधिकारी संघ के जितेन्द्र सिंह, संदीप यादव, सीएल केवड़ा, सरली थॉमस ने आभार में स्वागत किया।

वहीं पुलिस विभाग के अधिकारियों- कर्मचारियों ने पदोन्नति पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार जताया और आत्मीय स्वागत भी किया और कहा कि पुलिसकर्मियों का इससे मनोबल बढ़ा है। मुख्यमंत्री डॉ.

यादव ने पदोन्नत पुलिस अधिकारियों को बैज लगाकर सम्मानित किया तथा उन्हें शुभकामनाएं देते हुए बधाई प्रदान की। उन्होंने कहा कि पुलिस बल प्रदेश की कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और सरकार पुलिसकर्मियों के कल्याण, प्रशिक्षण तथा सेवा-सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने पदोन्नत अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा,

ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ करें। राजस्व विभाग सहित अन्य विभाग ने भी मुख्यमंत्री का पदोन्नति पर आभार जताया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें