सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

अनंत चतुर्दशी चल समारोह में मनचले की हरकत

महिला से छेड़छाड़, भीड़ ने आरोपी को धुनकर पुलिस को सौंपा

इंदौर। अनंत चतुर्दशी पर झांकियों के चल समारोह के दौरान एक महिला से छेड़छाड़ करने वाले मनचले को मौके पर मौजूद भीड़ ने पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी और बाद में पुलिस टीम के हवाले कर दिया। सराफा पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, घटना 25 सितंबर की रात करीब 1:30 बजे बजाज खाना चौक की है। चंदन नगर निवासी 30 वर्षीय पीड़िता अपने पति के साथ झांकियां देखने आई थी। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर एक मनचले ने पीड़िता के साथ अश्लील हरकत कर दी। महिला के शोर मचाने पर आरोपी भागने लगा, लेकिन पति और आसपास मौजूद लोगों ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। आरोपी की हरकत से गुस्साएं लोगों ने मौके पर ही उसकी जमकर पिटाई कर डाली। इसी बीच सराफा पुलिस टीम वहां पहुँच गई और आरोपी को भीड़ से बचाकर हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी अरुण सोलंकी निवासी नगीन नगर, चंदन नगर है। आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें