सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

मालवा मिल पुलिस चौकी से राजकुमार ब्रिज तक अब लगेगी दुर्घटना पर रोक

बरसों पुराने 1 फीट के बजाय अब 3 फीट चौड़े एक जैसे बन रहे डिवाइडर

न.प्र.)। विधानसभा 5 के वार्ड क्रमांक 47 के अंतर्गत मालवा मिल चौराहे पर पुलिस चौकी के पास से लेकर राजकुमार ब्रिज तक के लंबे हिस्से में अब आए दिन होने वाली दुर्घटनाएं और हादसें रोकने के लिए निगम ने व्यापारियों की मांग पर एक जैसे डिवाइडर बनाने का काम शुरू कर दिया है। जिसके अंतर्गत क्षेत्रीय पार्षद नंदकिशोर पहाड़िया द्वारा संत बालीनाथ चौराहे से लेकर राजकुमार ब्रिज तक के हिस्से के व्यापारियों की मांग पर इस क्षेत्र में आए दिन होने वाली दुर्घटनाएं और छोटे – मोटे हादसों को रोकने के लिए यहां सालों पुरानी टूटी – फूटी आधी-अधूरी जालियां उखाड़कर एक फीट के बजाय अब तीन फीट चौड़े एक जैसे डिवाइडर बनाने को लेकर खुदाई कर डिवाइडर निर्माण का कार्य भी शुरू कर दिया है।

कार्टन बाजार से लेकर ब्रिज के बड़े हिस्से तक होने लगे तैयार

वहीं खास बात यह है कि कार्टन बाजार पर्दे, कंबल के मार्केट से लेकर राजकुमार ब्रिज तक के बड़े हिस्से में एक जैसे डिवाइडर निर्माण का काम शुरू भी हो गया है। व्यापारी टीकम जोशी, अमित जोशी ने बताया सालों पुराने लोहे की जालियों वाले आधे अधूरे डिवाइडर के कारण यहां तेज रफ्तार वाहनों से दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। इसको लेकर पार्षद पहाड़ियां के प्रयासों से नए डिवाइडर निर्माण का कार्य अब तेजी के साथ चल रहा है। यही नहीं कुछ हिस्से में डिवाइडर बनकर तैयार भी होने लगे है। वहीं अब दूसरी तरफ इंदौर समाचार प्रेस से लेकर मालवा मिल चौकी तक के हिस्से में सालों पुराने लोहे के आधे- अधूरे डिवाइडर और कट को तोड़कर उनकी जगह व्यापारियों की मांग पर क्षेत्रीय पार्षद पहाड़िया के प्रयासों से निगम द्वारा एक जैसे मजबूत 3 फीट ऊंचे डिवाइडर निर्माण का कार्य किया जा रहा है।

तैयार डिवाइडर के बीच नजर आएगी खूबसूरती और हरियाली

वहीं बड़ी बात यह है कि तैयार डिवाइडर के बीच अब आने वाले दिनों में एक से बढ़कर एक पेड़-पौधे लगाकर शानदार हरियाली का काम किया जाएगा। जिससे डिवाइडर पर हरियाली के साथ खूबसूरती भी नजर आएगी। जिसको लेकर यहां काम तेजी के साथ चल रहा है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 3 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें