शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

मैं यहां का दादा हूं.. कहकर मजदूर के सिर में मारा पत्थर

जूनी इंदौर थाना क्षेत्र के वीर सावरकर नगर रोड पर एक हम्माल के साथ अकारण मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। आरोपी ने रास्ते से निकलने की बात…

जूनी इंदौर थाना क्षेत्र के वीर सावरकर नगर रोड पर एक हम्माल के साथ अकारण मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। आरोपी ने रास्ते से निकलने की बात पर विवाद करते हुए पीड़ित के सिर पर पत्थर से वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। वारदात के दौरान आरोपी ने खुद को क्षेत्र का दादा बताते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर जूनी इंदौर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मरीमाता का बगीचा जबरन कॉलोनी निवासी फरियादी दिनेश उर्फ सैट्टी पिता मनोहर लाल कौरी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। फरियादी ने बताया कि वह हम्माली का काम करता है और लोहा मंडी स्थित एक रेस्टोरेंट में काम के लिए जा रहा था। जब वह साईं मंदिर के सामने वीर सावरकर नगर रोड पर पहुंचा, तभी आरोपी सुनील वर्मा निवासी वीर सावरकर नगर उसे रोककर बेवजह गालियां देने लगा और कहने लगा कि इस रास्ते से क्यों जा रहा है। फरियादी दिनेश ने जब कहा कि वह इसी रास्ते से आता-जाता है और गाली देने का विरोध किया, तो आरोपी सुनील वर्मा भड़क गया। आरोपी ने सड़क से पत्थर उठाकर दिनेश के सिर पर मार दिया, जिससे सिर में गहरा घाव हो गया और खून बहने लगा। मारपीट के बाद आरोपी ने धमकाते हुए कहा कि मेरा नाम सुनील वर्मा है, मैं यहां का दादा हूं… दोबारा यहां दिखाई दिया तो तुझे जान से खत्म कर दूंगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 29 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें