सागर के बंडा शराबकांड मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी मनीष लोधी और आशीष साहू को पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर 30-30 हजार रुपए का इनाम घोषित था। आज तड़के 3 बजे नोनिया-सेसई रोड घाटी, थाना मालथौन क्षेत्र में आरोपियों का पुलिस टीम से सामना हो गया। घेराबंदी के दौरान मनीष लोधी और उसके साथी आशीष साहू ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायर किए। इस दौरान मनीष लोधी के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। वहीं, गिरफ्तारी से बचने के लिए भाग रहा आशीष साहू भी घायल हो गया। पुलिस टीम ने मौके से दोनों आरोपियों के कब्जे से 2 देशी कट्टे, 5 राउंड कारतूस और एक बेसबॉल डंडा बरामद किया है। दोनों घायल आरोपियों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



