मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

लूटपाट करने वाले आरोपी पकड़ाए

इंदौर। क्षिप्रा थाना क्षेत्र में सुल्लाखेड़ी ब्रिज पर युवक के साथ मारपीट कर कार व मोबाइल लूटपाट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कार से…

इंदौर। क्षिप्रा थाना क्षेत्र में सुल्लाखेड़ी ब्रिज पर युवक के साथ मारपीट कर कार व मोबाइल लूटपाट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कार से पहुंचे थे और वारदात के दौरान विनोद के साथ जमकर मारपीट करने के बाद मौके से फरार हो गए थे। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में सर्चिंग शुरू कर दी थी। जांच के दौरान पुलिस के हाथ अहम सुराग लगा कि वारदात में एक छत्तीसगढ़ (ण्उ) पासिंग कार का इस्तेमाल किया गया था। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। कार के नंबर और हुलिए के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी और संदिग्धों तक पहुंच गई। पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर जब कड़ाई से पूछताछ की, तो उन्होंने लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से लूटे गए सामान और वारदात में शामिल अन्य साथियों के संबंध में जानकारी जुटाने में जुटी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें