तिलक नगर थाना क्षेत्र के पिपल्याहाना चौराहे के पास स्थित वाइन शॉप के बाहर देर रात विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। शराब दुकान पर काम करने वाले चार कर्मचारियों ने पैसे के लेन- देन और दुकान के बाहर बाथरूम करने की बात को लेकर एक युवक के साथ जमकर गाली-गलौज की। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने एकजुट होकर पीड़ित की लात-घूंसों से पिटाई कर दी और एक कर्मचारी ने लोहे की रॉड से सिर पर जानलेवा वार कर दिया। हमले में घायल युवक का सिर फटने से खून बहने लगा। पीड़ित की रिपोर्ट पर तिलक नगर थाना
खजराना गणेश मंदिर परिसर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां एक अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने पैदल जा रहे अधेड़ को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को मंदिर में तैनात सुरक्षा गार्डों ने तुरंत एमवाय अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक कार सहित मौके से भाग निकला।
मृतक अरुण पिता लक्ष्मीनारायण नागले, (46) निवासी छोटी ग्वालटोली परिजनों ने बताया कि अरुण पेशे से है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तिलक नगर पुलिस के अनुसार, घटना पिपल्याहाना वाइन शॉप परिसर के बाहर की है। फरियादी गौरव चौधरी पिता कमल चौधरी, निवासी पिपल्याहाना ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी आपबीती बताई। फरियादी ने बताया कि वह अपने दोस्त नवीन के साथ पिपल्याहाना वाइन शॉप के पास बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान वह अपने दोस्त के साथ बाथरूम करने के लिए थोड़ा बाहर आया तभी शराब दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी वहां आ धमके और फरियादी गौरव से तुरंत पैसे देने का दबाव बनाने लगे। इस पर फरियादी गौरव ने कहा कि वह बस बाथरूम करके वापस अंदर ही आ रहा है और आकर सारा हिसाब चुकता कर देगा। इतनी सी बात सुनते ही दुकान पर काम करने वाले चारों कर्मचारी सुमित, अंकित, शिवम और महेश भड़क गए। आरोपियों ने गालियां देना शुरू कर दिया। जब फरियादी ने गाली देने का विरोध किया, तो चारों आरोपियों ने उसे घेर लिया और हाथ-थप्पड़ों से मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान आरोपी सुमित ने पास में रखी लोहे की रॉड उठाकर गौरव के सिर पर दे मारी, जिससे उसका सिर फट गया और खून बहने लगा। विवाद बढ़ता देख आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से हट गए।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



